logo

विधायक और सांसद खरीदकर हर हाल में सरकार बनाना ही विपक्ष की मंशा, बोले हेमंत सोरेन

upopo.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत धनबाद गये हैं। यहां वो अपनी सरकार की उपलब्धि तो गिना ही रहे हैं। इसके साथ ही वह केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सामान्य दिनों में दर्जनों लोग भूख से मर गए। विपक्ष की सरकारों ने शोषण बंद नहीं किया। राज्य के गरीबों का 11 लाख राशन कार्ड डिलीट कर दिया। बिना आकलन के राशन कार्ड डिलीट होगा तो लोग मरेंगे ही। कोरोना महामारी, सुखाड़ जैसी आपदा जैसे हालात का हमारी सरकार ने सामना किया। बिना तैयारी के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। 


केंद्र को गरीबों की मौत से कोई फर्क नहीं पड़ता 
महामारी में दूसरे प्रदेशों और विदेश में फंसे श्रमिकों को हमारी सरकार वापस लाई। श्रमिकों की नौकरियां चली गई। लोग सड़क पर मर गए। झारखंड पहला राज्य बना जो दूसरे प्रदेशों में फंसे श्रमिकों को हवाई जहाज के माध्यम से वापस लाए। इस कदम का दूसरे राज्यो ने भी अनुसऱण किया। 


मजदूरों के प्रति लापरवाह है केंद्र 
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों को प्रति लापरवाह और उदासीन है। केंद्र को गरीबों की मौत से फर्क नहीं पड़ता। किसानों से मतलब नहीं है। यह व्यापारियों की जमात है। पैसे के बल पर सरकार चलाते हैं। विधायकों को खरीदो, सांसदो को तोड़ो फोड़ो और सरकार बनाओ, यही उनकी मंशा रहती है। हमारी योजना राज्य को मजबूती देने की है।