logo

जीजा से इश्क में पति को पत्थर से कूचा, जंगल में मिली सड़ी-गली लाश; झारखंड में हैवान बनी पत्नी

LOVEPOLINT1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बोकारो के बालीडीह पुलिस ने 3 मार्च 2023 को करहरिया जंगल से 25 फरवरी से लापता रितेश का शव बरामद कर जांच शुरू की थी। मामले में पुलिस ने निर्मम हत्या में शामिल मृतक के छोटे साढू मणिलाल दत्ता एवं उसके दोस्त शिबू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 


दरअसल सिल्ली निवासी 46 साल के रितेश दत्ता की की अवैध संबंध के कारण हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया था। बालीडीह पुलिस ने तीन मार्च 2023 को करहरिया जंगल से शव बरामद किया था इसके बाद जांच शुरू कर दी गई थी। आरोपी मणिलाल का मृतक की पत्नी पिंकी देवी के साथ अवैध संबंध था। मृतक की पत्नी लगातार मायके में ही रहा करती थी। 25 फरवरी को रितेश दत्ता ट्रेन से ससुराल आ रहा था।

वह बोकारो स्टेशन उतरा। इस बीच उसके साढू मणिलाल दोस्त शिबू सिंह के साथ पहुंचा। वहां से धोखे से रितेश को किडनैप कर लिया। खाने-पीने के क्रम में मारपीट की। अंधेरा होने पर रितेश को करहरिया जंगल ले गए। मारपीट कर अधमरा कर दिया। फिर बड़े पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी। लाश को जंगल में फेंककर दोनों फरार हो गये थे। रितेश के परिजनों को पता चला कि वह ससुराल नहीं पहुंचा तो वह परेशान हो उठे। 


एक मार्च को बालीडीह थाने में रितेश के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ अनुसंधान के क्रम में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। जिसके आधार पर मृतक के साढू व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर लापता रितेश के शव को बरामद किया गया था। लेकिन मुख्य आरोपी पिंकी देवी के खिलाफ अनुसंधान जारी था। जिसमें पुख्ता प्रमाण मिले की पिंकी देवी हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता थी। जो अवैध संबंध के कारण प्रेमी के साथ हत्याकांड में शामिल थी।