logo

झारखंड सरकार ने किया 9 IAS अफसरों का तबादला 

TRANSFER3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 9 IAS  अफसरों का तबादला किया। इसमें रांची डीसी रहे राहुल कुमार सिन्हा को खान निदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें जेएसएमडीसी के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा विशेष सचिव कार्मिक, शशि प्रकाश झा विशेष सचिव राजस्व निबंधन, मृत्युंजय कुमार बरणवाल सीईओ झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन मनरेगा आयुक्त सहित अन्य अफसरों का तबादला किया गया है। 

इन अफसरों का किया गया तबादला 
 – सुमन कैथरीन किस्पोट्टा  : विशेष सचिव, कार्मिक
– राहुल कुमार सिन्हा :   निदेशक, खान, अप्र   जेएसएमडीसी
– शशि प्रकाश झा :  विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन
– मृत्युंजय कुमार बरणवाल : सीईओ, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन अप्र मनरेगा आयुक्त
– शशि रंजन : राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान
– किरण कुमारी पासी :  निदेशक, समाज कल्याण,
– आदित्य रंजन : निदेशक, पशुपालन
– गरिमा सिंह : संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग
-प्रेरणा दीक्षित :  प्रबंध निदेशक, जियाडा


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज राज्य सरकार  तबादला IAS  अफसर Jharkhand News Jharkhand Latest News State Government Transfer IAS Officer