logo

अफेयर के शक में पत्नी का सिर कलम किया, युवक ने कथित प्रेमी को भी टांगी से काट डाला

अफेयर के शक में पत्नी का सिर कलम किया, युवक ने कथित प्रेमी को भी टांगी से काट डाला

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

लोहरदगा में अफेयर के शक में पति ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय पूजा देवी और 32 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। मामला भंडरा थानाक्षेत्र अंतर्गत भंडरा गांव का है।  घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से  लगाया जा सकता है कि आरोपी  38 वर्षीय सोनू लहरी ने पत्नी पूजा का सिर, धड़ से  अलग कर दिया है। कथित प्रेमी रोहित के चेहरे पर भी गंभीर जख्म के निशान हैं। पुलिस ने हत्यारोपी सोनू लहरी को गिरफ्तार कर लिया है। 

दंपति में लंबे समय से विवाद था
मिली जानकारी के मुताबिक सोनू लहरी का अपनी पत्नी पूजा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसकी वजह, पूजा का कथित प्रेम-प्रसंग था। बताया जाता है कि बीती रात जब सोनू अपने 2 बच्चों के साथ  दूसरे कमरे में सोया हुआ था, तभी रोहित उसकी पत्नी से मिलने घर पहुंचा। बताया जाता है कि सोनू ने अपनी पत्नी को रोहित के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद आवेश में आकर उसने दोनों पर टांगी से हमला कर दिया। घटना में पूजा का सिर, धड़ से अलग हो गया, जबकि रोहित को भी चेहरे में गहरी जानलेवा चोट लगी। 

मां पूजा कुमारी की हत्या और पिता सोनू लहरी की गिरफ्तारी के बाद दंपति के 7 और 10 साल के मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Tags - Jharkhand NewsLohardagaDouble MurderHusband Killed WifeCrime News