logo

2029 में भाजपा मुक्त होगा संताल परगना, विपक्ष बनने लायक नहीं रहेगी पार्टी– पंकज मिश्रा

2029 में भाजपा मुक्त होगा संताल परगना, विपक्ष बनने लायक नहीं रहेगी पार्टी– पंकज मिश्रा

द फॉलोअप डेस्क:
Jharkhand News:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने भाजपा पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने दावा किया कि 2029 के विधानसभा चुनाव में संथाल परगना भाजपा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में भाजपा का जो एक टिमटिमाता हुआ तारा बचा है, वह भी 2029 के चुनाव में बुझ जाएगा। पंकज मिश्रा ने यहां तक कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो जाएगी कि वह विधानसभा में विपक्ष बनने लायक भी नहीं रहेगी।

बरहेट में झामुमो छोड़ कई लोग भाजपा में हुए थे शामिल
दरअसल, बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजा राम मरांडी समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इस मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। इसी कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को बोरियो पहुंचे झामुमो प्रवक्ता पंकज मिश्रा से पत्रकारों ने सवाल पूछे। इसके जवाब में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए 2029 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति कमजोर होने का दावा किया। उनके बयान से झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

 

Tags - Jharkhand Politics Pankaj Mishra JMM News BJP News Santhal Pargana