logo

हिंदू आए तो शरणार्थी और मुसलमान आए तो घुसपैठियाः एमटी राजा

हिंदू आए तो शरणार्थी और मुसलमान आए तो घुसपैठियाः एमटी राजा

द फॉलोअप डेस्क, रांची
SIR पर विधानसभा में झामुमो विधायक एमटी राजा ने आज केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने किसी धर्म का नाम लिए बोला  कि हिंदू आए तो शरणार्थी और मुसलमान आए तो घुसपैठिया। यह दोहरा मापदंड ही भाजपा का चरित्र है। उन्होंने केंद्र पर सांप्रदायिक विभेद पैदा करने का भी आरोप लगाया। कहा कि भाजपा जानबूझ कर हिंदू और मुसलमानों के बीच विवाद और खाई पैदा करती रहती है। साथ ही उन्होंने एसआईआर के दौरान समुदाय विशेष के मतदाताओं को परेशान करने का भी आरोप लगाया।

Tags - SIRJharkhandLegislative AssemblyMT Raja