logo

चाईबासा में IED ब्लास्ट, जवान के घायल होने की सूचना

IED6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा के सारंडा में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट की घटना घटी है। 1 जवान के घायल होने की सूचना है। यह ब्लास्ट छोटनगरा बाबूडेरा जंगल में हुआ है।  मिली खबर में कहा गया है कि नक्सल प्रभावित सारंडा में सोमवार को नक्सलियों द्वारा बिछाया गया आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से झारखंड जगुआर जवान 101/मनोज कुमार दमाई बुरी तरह घायल हो गये। इसके बाद घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोगा के दलाईगरा जंगली क्षेत्र में घटी है।

 

जानकारी के अनुसार, इनामी माओवादी अनल दा के दस्ते की तलाश में झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन सर्च अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गये आईईडी पर झारखंड जगुआर के मनोज कुमार दमाई का पैर आ गया। जिससे विस्फोट में जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच फायरिंग भी हुई है। 

घटना की जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान सारंडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी में विस्फोट हो गया. विस्फोट में झारखंड जगुआर का एक जवान घायल हो गया है, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है। जिसकी सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गई है और उनके निर्देशानुसार जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजने की तैयारी की जा रही है। इस घटना की पुष्टि कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है। इस घटना के बाद सर्च ऑपरेशन में शामिल जवानों द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News