logo

झारखंड : प्रदेश में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, राहुल सिन्हा बनाये गए रांची के नए DC

IAS_transfer.jpg

डेस्क:
झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला किया गया है। तबादले में रांची(Ranchi) जिला के DC छवि रंजन(Chavi ranjan) का भी नाम शामिल हैं। अब छवि रंजन की जगह राहुल सिन्हा(Rahul sinha) रांची के नए DC बनाये गए है। इसके अलावा तबादले(Transfer) की सूची में कई ऐसे अधिकारी हैं जिनके तबादले को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी। सरकार द्वारा किये गये तबादले की सूची में रांची जिला के DC से लेकर राज्यपाल के प्रधान सचिव तक का नाम शामिल है। रांची DC छवि रंजन अपने कार्यकाल के दौरान कई मामलों को लेकर चर्चा में रहे। विधानसभा(Assembly) के अंदर सत्ताधरी विधायक(MLA)  से लेकर विपक्षी विधायक ने भी उनके व्यवहार और कार्यशैली को लेकर कई बार सवाल उठाया था।

रांची हिंसा के बाद से DC छवि रंजन पर उठ रहे थे सवाल 
10 जून को नूपुर शर्मा के बयान को लेकर रांची मेन रोड इलाके में हुए उपद्रव को लेकर भी छवि रंजन पर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में उनके तबादले को तय माना जा रहा था। राज्य सरकार ने जो तबादले किये है वो इस प्रकार हैं। राहुल कुमार सिन्हा बने रांची DC. शशि रंजन बने नगर आयुक्त रांची। ए दोड्डे बने पलामू DC. भोर सिंह यादव बने लातेहर DC अबू इमरान बने चतरा DC. नितिन मदन कुलकर्णी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष पद। राहुल शर्मा बने राज्यपाल के प्रधान सचिव। प्रवीण टोप्पो बने दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त. के श्रीनिवासन बने श्रम विभाग के सचिव. कमलेश्वर प्रसाद सिंह बने उत्पाद आयुक्त, चन्द्र प्रकाश उरांव बने संथाल परगना आयुक्त. मुकेश कुमार बने आदिवासी कल्याण आयुक्त. अमित कुमार बने खान निदेशक, छवि रंजन बने निदेशक समाज कल्याण. वी पी सिंह बने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक इसके अलावा निदेशक नगरीय प्रशासन आदित्य कुमार आंनद को बनाया गया है ।