द फॉलोअप डेस्क
आईएएस अधिकारी और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने छवि रंजन के निलंबन मुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। 14 अक्तूबर की तिथि से उनका निलंबन समाप्त किया गया है।मालूम हो कि सेना की जमीन घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 अक्तूबर को जमानत दे दी थी। जमानत देने के बाद वह जेल से बाहर निकले थे। छविरंजन को ईडी ने चेशायर होम रोड और सेना की जमीन घोटाले में 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट से छवि रंजन को चेशायर होम रोड जमीन घोटाले में जमानत दे दी थी, लेकिन सेना की जमीन घोटाले में जमानत देने से इंकार कर दिया था।
.jpeg)