logo

झारखंड में तेजी से फैल रहा आई फ्लू इंफेक्शन, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

eye_flu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के बोकारो जिले में आईफ्लू के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे लेकर दजनों की संख्या में लोग हर रोज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। आंख में होने वाले संक्रमण की वजह से लोग काफी परेशान हैं। इसके उपचार के लिए सीएचसी समेत प्रखंड के सभी पीएचसी व स्वास्थ्य उपकेंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।
जानें लक्षण और बचाव के तरीके
आई फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए सीएचसी प्रबंधन ने माता-पिता से अपील की है कि बच्चों के आंख लाल हो जाने, जलन, खुजली होने पर उन्हें स्कूल न भेजें। ताकि अन्य बच्चों को इसके संक्रमण से बचाया जा सके। साफ-सफाई व नियमित दवा के इस्तेमाल से ये तीन से चार दिनों में ठीक हो जाएगी। बता दें कि आंखों के होने वाले इन्फेक्शन को आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं।


क्यों फैल रहा आई फ्लू
सीएचसी प्रभारी सह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीनाथ ने बताया कि बरसात में नमी और उमस भरी गर्मी में हो रहे पसीने और प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में संक्रमण हो रहा है। जिससे वे इस बीमारी के शिकार होने लगे है उन्होंने बताया कि अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन आई फ्लू से पीड़ित दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें बच्चों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि इस बार बरसात अधिक नहीं होने से आई फ्लू यानी कंजेक्टिवाइटिस रोग तेजी से फैल रहा है। इसकी चपेट में हर उम्र के लोग आ सकते हैं। जिसमें विशेषकर बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N