जमशेदपुर
पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के पुरानापानी गांव में मंगलवार रात अवैध संबंध के शक ने एक और जान ले ली। गुस्से और शक के अंधेरे में डूबे पति ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी सालमी कंडुलना की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति पृथ्वी कंडुलना को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी देर रात घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को गांव के ही डोमलाई निवासी एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद उसका आपा टूट गया। उसने पत्नी को बेरहमी से चार–पांच थप्पड़ जड़ दिye। थप्पड़ों की चोट से वह खाट के पाये से टकरा गई और सिर फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)