logo

latehar : बेटे की मौत से आहत पिता ने रिश्तेदारों को जिंदा जलाने की कोशिश की, पुलिस ने बचाई सबकी जान

latehar1.jpg

लातेहारः

मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों को घर में बंद करके आग लगा दिया। गनीमत है कि मौके पर पुलिस पहुंच गई जिसके बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दरअसल जिसने आग लगाई उसका आरोप है कि उसके रिश्तेदारों की वजह से ही उसके बेटे की जान गई है। आग लगाने वाले शख्स का नाम गणेश सिंह है। जिसके घर में आग लगाई गयी उसका नाम नटाई सिंह है। गणेश सिंह और नटाई सिंह आपस मे जीजा साला है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 


पुलिस ने बचाया 
गणेश सिंह ने नटाई सिंह के घर में उसके बेटे तपेश्वर सिंह, पत्नी उर्मिला देवी और बेटी काजल कुमारी को उनके ही घर में बंद कर दिया और  बाहर से मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। घर जलने लगा, तीनों शोच मचाने लगे लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। गांव के ही किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पहुंचकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। 


बेटे की मौत से है आक्रोशित 
दरअसल दोनों परिवार में जमीन को बेचने को लेकर विवाद है। थाना में भी मामला पहुंच था।  रविवार को सुबह गणेश सिंह का बेटा घर से निकला था। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उनके बेटे का शव पलाश के पेड़ से लगा फांसी का फंदा टूटा हुआ था और शव पेड़ के नीचे पड़ा था। जैसे ही गणेश ने अपने बेटे का शव देखा वह आक्रोशित हो गया और नटाई सिंह के घर में आग लगा दी।