logo

रामनवमी की तैयारियों के बीच कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए 

badal21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मौसम में इनदिनों उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कभी भी अचानक ही बादल घिर आ रहे हैं। कभी बारिश हो रही है तो कभी तेज धूप। फिर से राज्य का मौसम करवट लेने वाला है। 27 मार्च से 1 अप्रैल तक बारिश के आसार बन रहे हैं। 27 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं 28, 29 और 30 मार्च को भी राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। 31 मार्च को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कई स्थानों पर हल्की दर्जे की बारिश हो सकती है। 1 अप्रैल को भी बारिश की संभावना है। 


तेज सतही हवा चलेगी
2 अप्रैल से आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। 30 मार्च को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में तेज सतही हवा चलने की संभावना है। जिसकी गति लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई जबकि कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा 12.2 mm पश्चिम सिंहभूम जिले के कूमादूंगी में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर जबकि सबसे कम न्यूनतम 17 डिग्री गढ़वा में दर्ज किया गया। राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT