logo

डायन-बिसाही के शक में वृद्धा की टांगी से गला काटकर हत्या, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 

DEATH10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के महुलडीहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां डायन-बिसाही के आरोप में एक वृद्धा की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। मृतका की पहचान पार्वती हेम्ब्रम (67) के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पार्वती मंगलवार को दोपहर का भोजन कर अपने खलिहान में आराम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी महेंद्र बोयपाई हाथ में टांगी लेकर आया। वह पूनम बोयपाई पर डायन का आरोप लगा कर उसे ढूंढने लगा। जब वह नहीं मिली तो आरोपी ने उसकी मां पार्वती की टांगी से गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। 

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि महेंद्र गांव से फरार होने की फिराक में हैं। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर उसे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसने अबतक हत्या की बात नहीं स्वीकारी है।


 


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज डायन-बिसाही Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News witchcraft