logo

लड़कियों पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है होटल मालिक, ये बोलकर पत्नी ने पति पर किया केस

hotel1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के चर्च रोड स्थित होटल अर्पणा की मालकिन अर्पणा गुप्ता ने अपने पति कृष्णा कुमार गुप्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनका पति होटल में काम करने वाली लड़कियों से अश्लील बातें करता है और उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। साथ ही होटल की महिला कर्मियों को लगातार फोन कर परेशान भी करता था। 

अर्पणा ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके पति ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही  उन्हें सीआईपी में भर्ती कराने की धमकी दी। अर्पणा का आरोप है कि उनके पति होटल के ग्राहकों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं।

वहीं कृष्णा कुमार गुप्ता ने भी अपनी पत्नी और होटल की महिला कर्मी पर मारपीट और होटल पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News