logo

डूरंड कप में मेजबान जमशेदपुर एफसी ने त्रिभुवन आर्मी को 3-2 से दी मात

jamshedpur_fc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डूरंड कप के ग्रुप-C का मुकाबला गुरुवार को जमशेदपुर के JRD TATA फुटबॉल स्टेडियम में मेजबान जमशेदुर एफसी बनाम नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी के बीच खेला गया। इस मैच में जमशेदपुर एफसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिभुवन आर्मी पर 3-2 के अंतर से जीत दर्ज की। मैच के शुरुआती 5 मिनट में ही जमशेदपुर एफसी की टीम ने पहला गोल दागते हुए अपनी बढ़त बना ली थी। हालांकि, 10वें मिनट तक त्रिभुवन आर्मी की ओर से भी एक शानदार गोल करके मैच में बराबरी की गयी। लेकिन, इसके कुछ मिनट बाद जमशेदपुर एफसी की ओर से फिर एक गोल करके बढ़त बना ली गयी और ये सिलसिला तीसरे गोल तक कायम रहा। 
इधर, इस मैच के उद्घाटन समारोह में झारखंड के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री सुद्विय कुमार सोनू ने हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान जमशेदपुर का जेआरडी टाटा फुटबॉल स्टेडियम तेज बारिश के बावजूद फुटबॉल प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। ऐसे में जमशेदपुर में फुटबॉल प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस साल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सॉल्ट लेक में खेला गया था। डूरंड कप-2025 में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया है। इसमें ISL की प्रमुख 6 टीमें भी शिरकत कर रही है। जिसमें मोहन बगान, ईस्ट बगान, नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड, मोहम्मडन स्पोर्टिंग, पंजाब एफसी और जमशेदपुर एफसी ने हिस्सा लिया है। इसके अलावा बंगाल की कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया है। इन्हें कुल छह ग्रुप्स में बांटा गया है।
बता दें कि डूरंड कप-2025 134वां संस्करण है। दरअसल, डूरंड कप भारत ही नहीं, बल्कि एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता है। इसे भारत का ब्लू रीबैंड यानी सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट के रूप में जाना जाता है। जिसकी शुरुआत 1888 में सर हेनरी डूरंड ने की थी। इस साल प्रतियोगिता का आयोजन ईस्टर्न कमांड की देखरेख में किया गया है। जिसमें कुल पांच शहरों में किया जा रहा है। इसमें जमशेदपुर के अलावा, कोलकाता, शिलांग, इम्फाल और कोकराझार शामिल है।



 

Tags - Durand Cup 2025 jamshedpur FC in Durand Cup jamshedpur FC news jamshedpur Fc vs tribhuvan army fc latets jamshedpur Jamshedpur latest News  Jamshedpur Updates latest jamshedpur News jamshedpur updates latest jharkhand News jharkhand updates Dur