logo

दुर्गा पूजा के मद्देनजर झारखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

jharkhandpolice5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में दुर्गा पूजा महापर्व को देखते हुए राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 8 से 15 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर आईजी अभियान ने यह आदेश जारी किया है। राज्य में बड़े स्तर पर दुर्गा पूजा के पंडाल लगते हैं और भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल होते हैं। शांति व्यवस्था को बनाए रखने और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। विशेष परिस्थितियों में एसपी, डीआईजी और आईजी की अनुमति से छुट्टी दी जाएगी।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज पुलिसकर्मी छुट्टियां रद्द Jharkhand News Jharkhand Latest News Policemen Holidays Cancelled