logo

होली पर यात्रियों को राहत, रांची से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन

train_new_11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
होली पर्व को देखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए विशेष होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले करीब 50 से 70 हजार यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों से रांची आने वाली नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है। होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति से रक्सौल के लिए 21, 28 फरवरी और 7 मार्च 2026 को रवाना होगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद गोंदिया बिलासपुर राउरकेला हटिया रांची मूरी बोकारो स्टील सिटी धनबाद जसीडीह और समस्तीपुर होते हुए सोमवार को रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल से तिरुपति के लिए 24 फरवरी 3 और 10 मार्च को प्रस्थान करेगी।


इसके अलावा 08105 रांची झंझारपुर होली स्पेशल 2 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार रात 10 बजकर 50 मिनट पर रांची से खुलेगी और अगले दिन शाम 4 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में 08106 झंझारपुर रांची स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर रांची पहुंचेगी।रांची गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। 08629 रांची गोरखपुर होली स्पेशल 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची से रवाना होगी और अगले दिन रात 9 बजकर 30 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 08630 गोरखपुर रांची होली स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार रात 12 बजकर 50 मिनट पर गोरखपुर से खुलेगी और उसी दिन रात 8 बजकर 45 मिनट पर रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मूरी और बोकारो स्टील सिटी में भी होगा।


इधर महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट यात्रियों की चिंता बढ़ा रही है। 20408 रांची राजधानी साप्ताहिक में 25 फरवरी से सभी श्रेणियों में वेटिंग चल रही है। 18310 जम्मू तवी संबलपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 2 मार्च तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। 12826 झारखंड संपर्क क्रांति में होली तक सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग है। 18638 बेंगलुरु हटिया एक्सप्रेस साप्ताहिक में भी सभी श्रेणियों में प्रतीक्षा सूची लंबी है। 13352 एलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस में 4 मार्च तक सभी श्रेणियों में वेटिंग है। वहीं 12811 लोकमान्य तिलक हटिया एक्सप्रेस और 22357 लोकमान्य तिलक गया वाया रांची साप्ताहिक ट्रेनों में भी होली तक सभी श्रेणियों में प्रतीक्षा सूची जारी है।