logo

विवादास्पद JSSC -CGL परीक्षा पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

jssc_cgl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के बहुचर्चित एवं विवादास्पद JSSC -CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) में भ्रष्टाचार और प्रश्न पत्र लीक प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सोमवार को राज्य सरकार, JSSC और वादियों एवं सफल अभ्यर्थियों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। हाईकोर्ट क्या फैसला सुनाएगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा क्योंकि इस फ़ैसले पर हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य टिका हुआ है।


 हाईकोर्ट का फैसला कई मायने में महत्वपूर्ण होगा। राज्य के लाखों परीक्षार्थियों एवं हजारों चयनित उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेगा।राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन, अधिवक्ता पीयूष चित्रेश एवं JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल कोर्ट में अपना अपना पक्ष रखा। वादियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा और हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की।

Tags - Jharkhand JSSC CGL Jharkhand High Court CBI probe verdict reserved