logo

हेमलाल मुर्मू बोले- राज्यसभा की दोनों सीटों पर झामुमो उतारेगा उम्मीदवार

पासतोत2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही खींचतान शुरू हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों ही दल इन सीटों पर अपना दावा जता रहे हैं। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय के बाद विधायक हेमलाल मुर्मू ने भी कहा है कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर झामुमो अपने उम्मीदवार उतारेगा। उनका कहना है कि पार्टी इस चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है।  वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी इन सीटों पर दावा कर रही है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा है कि राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार होना चाहिए। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी मांग की है कि उनके पिता और वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। दरअसल, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद एक राज्यसभा सीट खाली हो गई है। वहीं भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त होने वाला है। ऐसे में मई-जून में इन दोनों सीटों के लिए चुनाव होने की संभावना है। इसी को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच अभी से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान खुलकर सामने आने लगी है।