logo

7 जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे

hemantnew.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झामुमो के नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 7 जुलाई को झारखंड के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह अपने पूरे कैबिनेट के मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे। बुधवार को चंपाई सोरेन ने सीएम पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के लिए कहा है। इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सात जुलाई को वह सीएम पद की शपथ लेंगे।

 
13वें सीएम के रूप में हेमंत लेंगे शपथ
बुधवार को झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के नेताओं ने उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना था। बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी शामिल हुए थे। उसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सात जुलाई के शपथ के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। 


किसके पास रह गया है कितने विधायकों का समर्थन 
बता दें कि झामुमो के दो विधायक नलिन सोरेन और जोबा माझी अब सांसद हैं, जबकि जामा विधायक सीता सोरेन ने भाजपा के टिकट पर आम चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया। झामुमो ने दो और विधायकों बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा और बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रोम को पार्टी से निष्कासित कर दिया।


इसी तरह से विधानसभा में भाजपा की ताकत घटकर 24 रह गई है, क्योंकि उसके दो विधायक ढुलू महतो (बाघमारा) और मनीष जायसवाल  अब सांसद हैं। बीजेपी ने मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को निष्कासित कर दिया है, क्योंकि वे चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
 

Tags - Hemant Soren Jharkhand Hemant Soren New Government Jharkhand Chief Minister Hemant Soren Latest News Jharkhand