रांची
सीएम हेमंत सोरेन ने आज आंदोलनकार छात्रों के मुद्दे पर कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि मैं और हमारी सरकार झारखंड सहित पूरे देश में छात्रों और युवाओं से जुड़ी समस्याओं के ठोस एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“ सोरेन ने आगे कहा, रांची में मेरे युवा साथियों के साथ-साथ, राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले युवाओं और छात्रों के सुझाव भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सरकार सभी जिलों के छात्र-छात्राओं की राय और सुझाव प्राप्त करेगी, ताकि समाधान व्यापक और समावेशी हो।

नीति-निर्माताओं के सुझाव आमंत्रित करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा, “हम शीघ्र ही राज्य और देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों तथा नीति-निर्माताओं के सुझाव एकत्रित कर, समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधारों और सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। बना। लगभग चार दशक बाद, जयपुर के एक सरकारी विद्यालय के मूक-बधिर छात्र भी अपने अधिकारों के लिए उसी मौन प्रतिरोध की भाषा में सड़क पर उतर आए हैं।"
