logo

सिर्फ खनिज संपदाओं के लिए नहीं बल्कि अपनी प्रतिभाओं के लिए भी जाना जाए झारखंडः हेमंत सोरेन

HEMANT_SOREN11.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 60 से 70 लोगों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा। इसके साथ ही जैक,सीबीएसई, आईसीएसई के कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हर साल यहां पर हमारे राज्य में स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहन राशि देते हैं ताकि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े। पहले यह सीमित दायरे में था। लेकिन बाद में हमने इसके दायरे को बढ़ाया। सभी क्षेत्र में बच्चे आगे जा सकते हैं। बेहतर दिशा ढूंढ सकते हैं। मुझे बहुत खुशी है मैं लिस्ट देख रहा था कि लगभग सभी जिलों से बच्चे यहां सम्मानित होंगे। आप सब लोगों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। 


लॉ एग्जीक्यूटिव और एग्जीक्यूटिव इंजिनीयर, असिस्टेंट इंजिनीयर, स्कूल मैनेजर जैसे पदों पर नियुक्त होने वाले हैं। आप सभी को शुभकामनाएं। आप अब सरकार के अभिन्न अंग के रूप में है। इसी आशा उम्मीद के साथ आपको सरकार का अभिन्न अंग बनाया जा रहा है ताकि राज्य सर्वांगिण विकास का एक पहिया बनने का आपको सौभाग्य प्राप्त हो। हम सब इसी उद्देश्य से काम कर रहे है कि ये राज्य सिर्फ खनिज संपदाओं से ही ना जाना जाए बल्कि अपनी प्रतिभाओं से भी जाना जाए। 


हमलोग चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में, विकास के क्षेत्र में सभी क्षेत्र में अलग पहचान बनाए। आपको पता है कि यहां के छात्रों को हम विदेश में पढ़ने भेज रहे हैं। उनका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाती है। हम इसका भी दायरा बढ़ाएंगे। कोशिश करेंगे कि और अधिक बच्चों को हम विदेश पढ़ने भेजे। आप सभी को शुभकामनाएं।