logo

दिशोम गुरु को पद्म भूषण दिए जाने पर हेमंत सोरेन ने केंद्र के प्रति आभार जताया

hemant-guruji.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रविवार को केंद्र सरकार द्वारा दिशोम गुरु को पद्म भूषण दिए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सबके प्रिय, सम्माननीय और आदरणीय बाबा स्व दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण सम्मान से घोषणा के लिए, झारखंड की समस्त जनता की ओर से मै केंद्र सरकार को हार्दिक आभार और धन्यवाद देता हूं। स्व दिशोम गुरुजी का जीवन राजनीतिक सीमाओं से कहीं परे, अनंत तक जाता है।

उनका संपूर्ण जीवन समता, समावेशी और सामाजिक न्याय, अस्मिता, आदिवासी पहचान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा शोषित-वंचित वर्गों के हक और अधिकारों के लिए किए गए विराट संघर्ष का साक्षी रहा है। यह वही संघर्ष था, जिसने दशकों की सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई के बाद झारखंड को उसका अपना राज्य दिलाया और झारखंडवासियों को झारखंडी होने का गर्व। झारखंड की जनता के हृदय और विचारों में, और लद्दाख से केरल तक, राजस्थान से असम तक देश के आदिवासी समाज के बीच, भारत मां के सच्चे सपूत, स्व बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भारत रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।

Tags - Jharkhand Guruji Shibu Soren Dishom Guru Hemant Soren Padma Bhushan reaction