द फॉलोअप डेस्क
झामुमो ने घाटशिला उप चुनाव को लेकर स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की चुनावी सभाएं एवं रोड शो का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन तीन नवंबर से आठ नवंबर तक घाटशिला के विभिन्न क्षेत्रों में कई चुनावी सभाएं करेंगे। कल्पना सोरेन विशेष रूप से रोड शो करेंगी। मालूम हो कि घाटशिला से झामुमो स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है। झामुमो इस उप चुनाव को काफी गंभीरता से ले रहा है। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की स्थिति भी ठीक है। इसलिए झामुमो इसे हल्के में नहीं लेना चाहता है।