logo

विश्व बाल दिवस पर बोले हेमंत, परिवार की सभी बच्चियों को सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना का लाभ

cm22.jpeg

रांची 

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ परिवार की सभी बच्चियों को मिलेगा। एक ही परिवार से अधिकतम दो बच्चियों को लाभ देने की बाध्यता खत्म की जाएगी। सीएम हेमंत ने ये घोषणा विश्व बाल दिवस के अवसर पर के बाल पत्रकारों के समक्ष की। मेला का आयोजन यूनिसेफ झारखंड की ओर से किया गया था। मौक पर सीएम हेमंत ने बच्चों के साथ अपने शैक्षणिक अनुभव साझा किये। कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, पढ़ाई से नाता नहीं तोड़े। पढ़ाई से ही बेहतर भविष्य का रास्ता तय होता है। उन्होंने बच्चों को  विश्व बाल दिवस शुभकानाएं दीं और उनके साथ कुछ समय बिताया। 

बच्चों के तनाव में रहने पर चिंता व्यक्त की 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर जिस तरह का माहौल बन रहा है, इससे बच्चे तनाव में हैं। तनाव के कारण कई बच्चे डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। यह हमारे समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। बच्चों को चाहिए कि वे अपने माता-पिता, अभिभावक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हर मुद्दे पर खुलकर बात करें। संवाद में विषयों को लेकर झिझक नहीं होनी चाहिए। अच्छे सहयोगी बनाएं और स्वस्थ वातावरण में रहें। इससे निश्चित तौर पर बच्चे मानसिक रूप से मजबूत होंगे। किसी भी परिस्थिति और किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम बनेंगे।

विभिन्न विद्यालयों के 20 बाल पत्रकारों की भागीदारी 

विश्व बाल दिवस पर मुख्यमंत्री से संवाद करने के लिए रांची जिले के छह सरकारी विद्यालयों के 20 बाल पत्रकार आए थे। इन बाल पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल भी किए। बच्चों ने अपने द्वारा बनाये ग्रीटिंग कार्ड सीएम हेमंत को भेंट किया। मौके पर मुख्यमंत्री क प्रधान सचिव वंदना दादेल, विनय कुमार चौबे, वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव,  यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ के मित्रा,  कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट आस्था अलंग, कंसलटेंट राजेश कुमार झा और देवांजलि मंडल,   सुष्मिता भट्टाचार्ज,  विवेक कुमार, सरिता देवी और दिवाकर प्रसाद आदि मौजूद थे।