द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मानसून का कहर लगातार जारी है। राज्य के हर जिले में जमकर बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल यानी शुक्रवार और शनिवार को राज्य के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 अगस्त को तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है। जिसका काफी असर रांची में भी देखने को मिल सकता है। .jpeg)
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश
पूर्वी सिंहभूम (डुमुरिया) : 75.2 मिमी
जमशेदपुर : 30 मिमी
रांची (नामकुम) : 15.6 मिमी