द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में अभी मानसून पूरे तरीके से एक्टिव चल रहा है। उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में दिख रहा है। राजधानी सहित राज्य के कई जिले में बारिश लगातार जारी है। अगले 24 घंटे तक इसके और प्रभावी होने की उम्मीद है। वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि विभाग ने राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
राज्य के साहिबगंज,धनबाद,बोकारो,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गोड्डा,दुमका,पाकुड़,जामताड़ा,रामगढ़,रांची और खूंटी जिले में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

तीन से चार डिग्री तापमान में आएगी गिरावट
झारखंड में मानसून सक्रिय है। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक बारिश जामताड़ा के फतेहपुर में 68 मिमी हुई है। अभी उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में सिस्टम है। यह 24 घंटे में पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचेगा। इससे करीब-करीब पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। इस कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि की गिरावट हो सकती है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N