द फॉलोअप डेस्क, रांची
रांची के अशोक नगर में रास्ते को लेकर पत्रकार सैयद शारीफ़ इब्राहिम और DIG प्रियदर्शी आलोक के बीच चल रहा विवाद अब आपराधिक कार्रवाई की मांग तक पहुंच गया है। पत्रकार शरीफ ने SDM कोर्ट में धारा 223 BNS के तहत पिटीशन दाखिल कर आरोप लगाया है कि कोर्ट में मामला लंबित रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश के बावजूद उनके घर के सामने ईंट और बड़े-बड़े पत्थर रखकर रास्ता रोक दिया गया। इस मामले की पहली सुनवाई में पत्रकार की ओर से उपस्थित होकर विस्तार से पक्ष रखा गया, जबकि DIG प्रियदर्शी आलोक की ओर से अधिवक्ता ने लिखित जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। वहीं, अशोक नगर सोसाइटी की ओर से अब तक कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ है। मामले में थाना और CO से जांच रिपोर्ट मांगे जाने की जानकारी भी सामने आई है।
