जामताड़ा
आज जामताड़ा के नारायणपुर भैयाडीह के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना अत्यंत दर्दनाक थी और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने बिना देर किए मौके पर पहुँचकर मानवीयता की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने चारों घायल बच्चों को अपने हाथों से उठाकर एंबुलेंस में पहुँचाया और फिर खुद उन्हें पास के अस्पताल ले गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत धनबाद रेफर कर दिया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवता की खूब सराहना की।
लोगों ने कहा— “आप पहले एक इंसानियत से भरे शिक्षक, फिर एक डॉक्टर और उसके बाद मंत्री हैं। चार बच्चों की जान आपके कारण बची… ईश्वर आपको हमेशा ऊँची जगह दे।”
