द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सचिवालय सेवा संघ द्वारा ट्राई एनजीओ के सहयोग से सचिवालय में दो दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 18 दिसंबर को प्रोजेक्ट भवन में दिन के 10.30 बजे से 4 बजे तक और नेपाल हाउस में 19 दिसंबर को 10.30 बजे से 4 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य सचिवालय कर्मियों एवं उनके परिजनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहित करना है।
