logo

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड बंद, ED ऑफिस की सुरक्षा बढ़ी; CRPF तैनात

वदेे.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से आदिवासी संगठनों में रोष है। आदिवासी-मूलवासियों ने आंदोलन का रास्ता चुन लिया है। इसको लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने गुरुवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसको देखते हुए रांची के ईडी ऑफिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। झारखंड पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवान को भी ईडी ऑफिस के बाहर तैनात हैं। दंगा नियंत्रण वाहन तैनात है। जगह-जगह चौक-चौराहों पर आदिवासी संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। 


जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन 
गौरतलब है कि बुधवार को हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से झारखंड में सियासी भूचाल आ गया है। बुधवार को हेमंत सोरेन से लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की। आज दो बजे हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया जायेगा। जिसके बाद ईडी कोर्ट से पूर्व सीएम के रिमांड की मांग करेगी। झारखंड के आदिवासी और मूलवासी संगठनों ने गुरुवार 1 फरवरी 2024 को झारखंड बंद का ऐलान किया है। इसको लेकर राज्यभर में विभिन्न आदिवासी संगठन के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा राजधानी रांची में व्यापक विरोध प्रदर्शन होने के आसार हैं। 


झामुमो ने किया बंद से किनारा
इस बंद को लेकर जेएमएम ने खुद को अलग रखा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि विभिन्न जन संवाद माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति के कारण दिनांक 01 फरवरी 2024 को बंद बुलाया गया है, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के नाम से दर्शाया गया है। लेकिन झामुमो इस खबर का खंडन करती है, साथ ही अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करती है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\