रांची
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की मेहनत रंग लायी है। उनके प्रयासों से रांची की 2 बहु प्रतीक्षित रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल गयी है। पहली परियोजना लोधमा-पिस्का लिंक लाइन है जो 17.2 किलोमीटर लंबी है। साथ ही 5.9 किलोमीटर लंबी इलू-सिल्ली बाईपास लाइन भाया मुरी जंक्शन तक का टेंडर हो चुका है। इसकी कुल लागत 3.40 करोड़ रुपये है। शिलान्यास के बाद जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जायेगा। मंत्री श्री सेठ ने कहा कि इलू-सिल्ली रेल लाइन बन जाने से यात्रियों को समय की बचत होगी। संजय सेठ ने इस कार्य के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है।