नई दिल्ली
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान चंपई सोरेन ने पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन और बड़ी जीत के लिए गृह मंत्री को बधाई दी।

जंगल महल क्षेत्र में भाजपा के उल्लेखनीय प्रदर्शन
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम बंगाल के जंगल महल क्षेत्र में भाजपा के उल्लेखनीय प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की गयी।
