logo

गुमला : पुलिस ने जंगल से बरामद किया शव, होली के बाद से गायब था युवक 

gumla2.jpeg

गुमला 
चैनपुर प्रखंड, कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा गांव के जंगल से पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में एक शव बरामद किया है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे इसे जमीन में दबाकर दफनाने कोशिश की गयी हो। मिली खबर के अनुसार मंगलवार को मरवा गांव के कुछ ग्रामीण जंगल में पशु चराने गए थे। इस दौरान जंगल से काफी बदबू आने लगी। लोगों ने वहां जाकर देखा तो किसी का शव होने की आशंका हुई। इसके बाद इसकी सूचना कुरूमगढ़ थाना को दी गई। कुरूपगढ़ थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार चेतन दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

 

ऐसे निकाला गया शव 

इसके बाद बुधवार को मजिस्ट्रेट चैनपुर वीडियो यादव बैठक की उपस्थिति में शव को गड्ढे से निकाला गया। शव की पहचान थाना क्षेत्र के संतोष कुमार महतो उर्फ फौजी (22) के रूप में की गई। मृतक के पिता मनोज महतो ने बताया कि मेरा बेटा भी होली के दिन से गायब है। उसने इसी तरह का कपड़ा पहना था। इस आधार पर ये शव संतोष का हो सकता है। बताया कि संतोष होली मनाने के लिए अपने चाचा के घर मरवा गांव आया था। होली के दिन 25 मार्च को अपने दोस्तों के साथ सोने जाने की बात कह कर घर से निकाला। उसके बाद लौट के वापस नहीं आया। 

होली के दिन से लापता था
पिता ने बताया कि इसके बाद परिजन अपने स्तर से संतोष क काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया है। कुरूपगढ़ थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार चैतन्य बताया कि मंगलवार की शाम ग्रामीणों से जानकारी मिली थी। इसके बाद शव को गड्ढे से निकलवा कर जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Dead bodygumla forestJharkhand News