logo

गुमला जिले को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, इस वजह से हुआ है चयन

gumla5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

गुमला जिले में भूमि का डिजिटलाइजेशन व ऑनलाइन कार्यों को लेकर गुमला जिला को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए झारखंड के 12 जिलों को चुना गया है। जिले में 99 प्रतिशत से भी अधिक खतियान मैपिंग, रजिस्ट्रेशन, पंजी टू समेत भूमि संबंधित अन्य चीजों का डिजिटलाइजेशन किया गया है। साथ ही जिले भर से लगभग 27 लाख रुपये राजस्व मिला है। पहले राजस्व 15-16 लाख तक ही राजस्व प्राप्त होता था लेकिन इस बार बढ़ोतरी हुई है। यह बातें डीसी  सुशांत गौरव ने कही। उन्होंने बताया कि गुमला जिला दिनोंदिन प्रगति कर रहा है। लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं, हर चुनौतियों का सामना करते जिला प्रगति की ओर है। जिले में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, कृषि, खेल समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस करते हुए कार्य किया जा रहा है।


इन सभी विभागों के बारे में भी दी जानकारी 
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला परिषद, मनरेगा, रूर्बन मिशन, कृषि, विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, भू-अर्जन, श्रम विभाग, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नगर परिषद, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, पथ निर्माण पथ प्रमंडल विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्व विभाग आदि की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों पर भी फोकस किया जा रहा है. इसके लिए टीम कार्य कर रही है। 

 

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N