logo

पलामू में दादा पर पोते की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

GRANDFATHER.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव के होल्या टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दादा पर अपने पोते की हत्या करने और शव को आहर में फेंकने का आरोप लगा है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मृतक की पहचान 8 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में की गयी है। मृतक की मां खुशबू देवी ने बताया कि शुभम गुरुवार शाम दूध लेने के लिए निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं आया। खुशबूने कहा कि आखरी बार उसे अपने दादा जी के साथ देखा गया था। इसके बाद से ही वह गायब है। बहुत देर तक घर वापस नहीं लौटने पर लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। शुभम की साइकिल आहर में मिली। इसके बाद उसकी मां ने खुद आहर में कूद कर उसकी तलाश की। यहां उसे शुभम मिल गया। आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

खुशबू देवी ने अपने ससुर कपिलदेव सिंह पर बेरहमी से गला दबाकर शुभम की हत्या करने और शव को आहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों का बयान ले लिया है। आरोपी कपिलदेव सिंह फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज पलामू मौत Jharkhand News Jharkhand Latest News Palamu Death