logo

स्वच्छता अभियान के तहत चंदनकियारी विधायक समेत सरकारी कर्मचारियों ने किया श्रमदान, झाड़ू लगाते आए नजर

team1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। वहीं बोकारो जिला के चंदनकियारी में भी सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं के लोगों ने,राजनीतिक दलों के लोगों ने व आमजनों ने आज झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। वहीं पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी ने चंदनकियारी स्थित रविंद्र भवन सें इस अभियान का प्रारंभ करते हुए चंदनकियारी में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर विधायक ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जो स्वच्छ भारत का सपना था,वे सपना साकार हो रही हैं। 


स्वच्छ रेलवे - स्वच्छ भारत, स्वच्छ भोजुडीह - स्वच्छ  नारे के साथ चलाया गया अभियान
मौके पर विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड सरकार के जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के बोकारो जिले के उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे भोजुडीह के सभी विभागों के अधिकारियों , कर्मचारियों एवं भोजुडीह के ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छ रेलवे - स्वच्छ भारत, स्वच्छ भोजुडीह - स्वच्छ भारत नारे के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में लोग स्वच्छता अभियान के नारे के साथ छाताटांर शनेताजी क्लब रेलवे कालोनी से प्रारंभ कर, रेलवे अस्पताल,मीनी मोड़, भोजुडीह पंचायत भवन, लोकोसेड, कैरेज,भोजुडीह रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया। 


बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक पर भी चलाया गया अभियान
वहीं चंदनकियारी चंदनकियारी बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक प्रदीप झा के नेतृत्व में सभी बैंक कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग के ओर से बीटीटी कुमुद महतो के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  कांग्रेस के युवा नेता एवं मुखिया प्रतिनिधि सुभाष राउत,भोजुडीह पश्चिमी के मुखिया अतिलाल महतो, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष धर्मवीर राउत, आइओडब्लु के अधिकारी नागमनी, सफाई विभाग के अधिकारी चन्द्र शेखर गुप्ता, भोजुडीह रेलवे स्टेशन के प्रवंधक गुप्ता जी, लोको फोरमैन गणेश सरकार, आरपीएफ के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के विनोद कुमार , पीडब्ल्यूआई के अधिकारी सहित रेलवे विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। 


वेदांता ईएसएल सीएसआर टीम ने भी किया स्वच्छ भारत मिशन 
वहीं वेदांता ईएसएल सीएसआर टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। ईएसएल के कई सीएसआर केंद्रों के बीच क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व अन्य जगह पर अभियान चलाकर एक स्वच्छता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जहां प्रतियोगिता को सम्मानित किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N