logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में 5 और 6 जुलाई को कई हिस्सों में अच्छी बारिश की उम्मीद, क्या है मॉनसून को लेकर नया अपडेट

वोीगेप54.jpg

द फॉलअप डेस्कः
झारखंड में रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 5 और 6 जुलाई को अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं इस दौरान पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय रहेगा। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के संताल परगना और आसपास के जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 6 जुलाई को भी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।


गुमला में 82.4 मिलीमीटर बारिश हुई
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश गुमला में 82.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि अड़की में 76.0, पूर्वी सिंहभूम में 68.0, रामगढ़ में 64.2 और खूंटी में 59.0, साहेबगंज में 54.4, बोकारो में 52.6, जामताड़ा में 48.8, सिमडेगा में 42.2, धनबाद में 40.4, पलामू में 34.0, गोड्डा में 31.2 और रांची में 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गोड्डा जिले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देवघर का 34.3, मेदिनीनगर 33.2, चतरा का 32.7, साहेबगंज का 32.1, सरायकेला का 31.8, जमशेदपुर का 31.7, बोकारो का 31.7, रांची का 30.4 और धनबाद का 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।