द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गोड्डा जिले के देवदांड में तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों में दरबारी मुर्मू, जीतराम मुर्मू और मकु बासकी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हत्या का शक डायन बिसाही पर लगाया गया है। कहा जा रहा है कि धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतारा गया है। स्थानीय पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
