logo

प्रेमिका ने परिवार के साथ मिल कर की प्रेमी की हत्या, इस शहर की है घटना 

DEATH10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
मेदिनीनगर में प्रेमिका ललिता देवी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने 22 वर्षीय प्रेमी संजय कुमार गोस्वामी की हत्या कर दी। यह घटना शनिवार की रात बीएन कॉलेज रोड पर हुई। पुलिस ने आरोपी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। ललिता 3 बच्चों की मां है और अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। पुलिस आरोपी के पिता से भी पूछताछ कर रही है। 

वहीं घटना के संबंध में मृतक के भाई विनोद गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि ललिता देवी की शादी चियांकी में हुई थी। लेकिन वह अपने पति को छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। संजय कुमार गोस्वामी उसी मोहल्ले में रहता था और मेदिनीनगर शहर के एक टेंट हाउस में काम करता था। शनिवार की रात लगभग 9 बजे संजय ललिता से मिलने गया था। इसके बाद ललिता देवी, उसकी मां और पिता ने संजय को पीटना शुरू कर दिया। जब उसका भाई उसे बचाने की कोशिश करने लगा, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि, वह छत से कूदकर भागने में सफल रहा और शोर मचाने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक संजय की मौत हो चुकी थी। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News