logo

नाम बदलकर बनाता था फेक प्रोफाइल, लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

ेो््ोस.jpg

द फॉलअप टीम, गिरिडीहः
गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह का रहने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। नाम है सद्दाम हुसैन। सद्दाम अपने प्रेम जाल में लड़कियों को फंसाता था और उनका शोषण करता था। वह सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को अपने झांसे में लिया करता था। सद्दाम इस बार भी एक लड़की को फंसाकर अपने साथ ले जा रहा था तभी पुलिस ने मामले की जानकारी मिली तो आरोपी को बीच रास्ते में ही पकड़ लिया गया। महिला को भी मुक्त करा लिया गया। बता दें कि सद्दाम पहले से शादीसुदा है और उसके बच्चे भी है। इसके बाद भी वह ऐसी हरकत करता था।


पारसनाथ स्टेशन से हुई गिरफ्तारी 
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि सद्दाम सोशल मीडिया पर नाम बदलकर प्रोफाइल बनाता था और महिलाओं और लड़कियों को फंसाता था। उसने कई महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी खराब की है। उसने हाल में एक महिला को अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद उसको एक होटल में बुलाया और जबरन उससे शादी कर ली। इसके बाद उसका यौन शोषण किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली। साथ ही वीडियो भी बना लिया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर जबरन अपने साथ कोलकाता ले जाने लगा। इस बीच पीड़िता ने गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा सारी जानकारी दी। महिला के  दिए आवेदन के बाद एसपी ने साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की और महिला को जबरन कोलकाता ले जा रहे सद्दाम को पारसनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। 


पति के पास भेज दिया वीडियो
9 सितंबर को महिला ने साइबर थाना में आवेदन दिया। जिसमें उसने बताया कि सद्दाम ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल साहिल के नाम से बनाया था। कुछ दिन दोनों में बातचीत होने के बाद सद्दाम (साहिल) ने महिला को मिलने के लिए एक होटल बुलाया था। जब महिला होटल पहुंची तो सद्दाम ने जबरन उसकी मांग भर दी। साथ ही होटल में महिला का यौन शोषण भी किया।  इस दौरान सद्दाम ऊर्फ साहिल ने उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली और वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के सहारे वह लगातार यौन शोषण करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बेटी और बहन के साथ दुष्कर्म करने की धमकी देने लगा। साथ ही महिला को जबरन कोलकाता जाने का दबाव भी बनाने लगा। आरोपी ने उसके पति के पास भी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N