logo

गिरिडीह : अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर उसी वक्त पहुंचें विधायक, सुधरने की दी चेतावनी 

sudivya1.jpg

गिरिडीह: 
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। कभी अस्पताल में बेड नहीं होता, कभी एंबुलेंस नहीं होते हैं तो कभी तो डॉक्टर ही नहीं होते हैं। ऐसा ही नजारा देखा गया आज मातृ शिशु केंद्र चैताडीह में। डॉक्टर  गायब रहते हैं।  जब यह बात सदर विधायक को पता चली तो विधायक सुदिव्य कुमार खुद ही अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने मरीजों से बात की। मामले की जांच ठीक से की तो शिकायत सही निकली। तत्काल सिर्फ दो ही चिकित्सक ही मिले। इसपर विधायक नाराज हो गए। मौके पर सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा भी पहुंचे।

 

सहिया बिचौलिया है
मरीजों के परिजनों ने विधायक को बताया कि यहां पर कई सहिया ही बिचौलिया का काम करती हैं। सहिया बगल वाले नर्सिंग होम में मरीजों का ऑपरेशन कराती है। इस पर विधायक ने जल्द रोक लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सहिया के विरूद्ध भी कार्रवाई होगी।


सुधरने की चेतावनी 
विधायक सुदिव्य कुमार ने कर्मियों को सुधरने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह पहली बार औचक निरीक्षण करने पहुंचे हैं अब ऐसी गड़बड़ी देखने को मिली तो ठोस एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने सिविल सर्जन को साफ कहा कि व्यवस्था में सुधार कीजिए। मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो।