logo

गिरिडीह पुलिस पर युवक के साथ बर्बरता से मारपीट का आरोप, स्थिति देखते हुए रांची किया गया रेफर

PRER.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह की पचंबा पुलिस पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। युवक की हालत देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया है। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था। इसलिए उसे हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। 


दरअसल करहरबारी के रहने वाले प्रेम कुमार पासवान को चोरी के आरोप लगा था। जिसके बाद पचंबा थाना की पुलिस उसे पूछताछ के लिए गुरुवार की शाम थाना लेकर गई थी। इसके बाद प्रेम कुमार को अचानक सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रांची रेफर कर दिया गया है। वहीं, आरोपी की बहन संध्या देवी ने पुलिस पर मेरे भाई को बेरहमी से पीटा है जिसके बाद उसकी ये हालत हुई है। 


संध्या देवी ने बताया कि गुरुवार शाम कुछ पुलिसकर्मी उसके घर आए और मेरे भाई को साथ लेकर चले गये। उन्होंने बताया कि गाड़ी चोरी के आरोप में वे उसे पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद जब वे थाना पहुंची तो देखा कुछ पुलिसकर्मी उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ भी महिला पुलिसकर्मियों ने मारपीट किया। संध्या देवी ने बताया कि जब प्रेम की तबीयत बिगड़ी तो पुलिस उसे सदर अस्पताल ले गई। जहां उसकी और तबीयत बिगड़ता देख उसे रांची रेफर कर दिया गया है।