logo

जनरल प्रत्याशी को 10 हजार और ST-SC को 5 हजार देने होगी नामांकन फीस  

RANCHIDC.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य में 13 और 20 नवंबर को 2 चरणों में मतदान होंगे, जिसके पहले चरण के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर में पहले चरण में चुनाव होंगे। इस अवसर पर रांची के डीसी वरुण रंजन ने समाहरणालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की और चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर से राज्य में चुनावी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और शुक्रवार से 43 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया का शुरू हो गयी है। 

पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तय की गई है, जबकि 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। जनरल प्रत्याशी को 10 हजार और एससी-एसटी को 5 हजार रुपये नामांकन फीस देना होगा।

विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी और मतदान केंद्र
तमाड़ विधानसभा क्षेत्र:
यहां का निर्वाची कोषांग बुंडू अनुमंडल कार्यालय में होगा, जिसके पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा होंगे। कुल 303 मतदान केंद्रों में से 246 पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 57 केंद्रों पर शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

रांची विधानसभा क्षेत्र:
निर्वाची कोषांग रांची समाहरणालय में होगा, और यहां के निर्वाची पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार होंगे। रांची विधानसभा क्षेत्र में कुल 374 मतदान केंद्र हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

हटिया विधानसभा क्षेत्र:
हटिया का निर्वाची कोषांग समाहरणालय के ब्लॉक-ए में स्थित होगा, और इसके पदाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक होंगे। यहां 496 मतदान केंद्र हैं, जिनमें सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी।

कांके विधानसभा क्षेत्र:
कांके का निर्वाची कोषांग समाहरणालय के ब्लॉक-बी में होगा, और निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार होंगे। कुल 482 मतदान केंद्रों में से 461 पर मतदान शाम 5 बजे तक होगा, जबकि 21 केंद्रों पर मतदान शाम 4 बजे तक समाप्त हो जाएगा।

मांडर विधानसभा क्षेत्र:
यहां का निर्वाची कोषांग समाहरणालय के ब्लॉक-ए में स्थित होगा, और निर्वाची पदाधिकारी मोनी कुमारी होंगी। 430 में से 420 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 10 केंद्रों पर शाम 4 बजे तक मतदान होगा।


 

Tags - State  Election Committee Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Election Breaking News Assembly Election Breaking Election News Live Jharkhand Elections Jharkhand Elections live Jharkhand Election News Jharkhand E