logo

12वीं की छात्रा के साथ गैंगेरप, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मिलने बुलाया फिर दरिंदगी को दिया अंजाम

rape36.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के छपरा में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी एक आरोपी ने उसे बस से उतार लिया और अपने दोस्तों के साथ घटना को अंजाम दिया। दरअसल आरोपी और पीड़िता एक दूसरे से परिचित थे। वह उसका इंस्टाग्राम फ्रेंड है। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर मिलने के बहाने लड़की को बस से उतरवाया और पीएन सिंह कॉलेज के पीछे ले जाकर तीन दोस्तों के साथ गैंगरपे किया। मामला भगवान बाजार थाना क्षेत्र का है। 


पीड़िता ने भगवान बाजार थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्पुर निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी ब्रह्मपुर और श्यामचक के बताएं जा रहे हैं। भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि 'गिरफ्तार अभियुक्त और पीड़िता पहले से परिचित थे और सोशल मीडिया से एक दूसरे को जानते थे। युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल पर FSL टीम भेज दी गई है।