द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बिरसा चौक के समीप की है, जहां 4-5 अज्ञात लड़कों ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि वह 30 जनवरी की रात को हवाई नगर से कैटरिंग का काम करके अकेले पैदल ही बिरसा चौक की ओर जा रही थी, तभी अज्ञात लड़कों ने उसे पकड़ लिया और सड़क की दूसरी ओर पेड़-पौधा व झाड़ी के बीच ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि वह घटनाक्रम के दौरान बेसुध थी, इसलिए उसे पता नहीं चला कि लड़के कब वहां से गए। अगली सुबह उसे होश आया, तो वह कपड़े पहन कर सड़क किनारे पहुंची और रोने लगी। वहां उसे एक वृद्धा मिली, जिसने किशोरी को घऱ जाने के लिए रांची के हरमू चौक तक छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती स्कूल की एक महिला टीचर को बतायी, जिसने महिला थाना की प्रभारी को सूचना दी। इसके बाद जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज किया गया और पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया।