logo

गजेंद्र कुमार सिंह फिर बने संयुक्त उत्पाद आयुक्त, उत्पाद विभाग में भारी पैमाने पर स्थानांतरण

exise.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने आज संयुक्त उत्पाद आयुक्त, सहायक उत्पाद आयुक्त से लेकर उत्पाद अधीक्षक व अन्य पदों पर बैठे तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया। इसमें प्रतीक्षारत गजेंद्र कुमार सिंह को फिर से संयुक्त उत्पाद आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित शराब घोटाले में एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे के साथ तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया था। वह जेल भी गए थे। जेल से बेल मिलने के बाद उनका निलंबन वापस हो गया था। लेकिन वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। नीचे पढ़े स्थानांतरण-पदस्थापन संबंधी सूची।

 



Tags - Jharkhand Excise Department Gajendra Kumar Singh transfer posting