logo

बिहार : सीएम नीतीश पर कुर्सी के टुकड़े से हुआ हमला, बाल-बाल बचे

1711.jpg

द फॉलोअप डेस्क
समाधान यात्रा कर रहे बिहार के सीएम
नीतीश कुमार सोमवार को औरंगाबाद में बाल-बाल बच गए। यहां उन पर भीड़ से किसी ने टूटी हुई कुर्सी के टुकड़े से हमला कर दिया। यह टुकड़ा सीएम की तरफ तेजी से आया, मगर सीएम बच गए। इसके बाद से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तत्काल उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने घेरे में ले लिया। मालूम हो कि सीएम नीतीश कुमार औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के कंचनपुर पहुंचे थे। यहां पंचायत भवन का उद्घाटन करने के बाद सीएम सुरक्षाकर्मियों के साथ जाने लगे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने मुख्यमंत्री की ओर कुर्सी का टुकड़ा फेंका। यह टुकड़ा सीएम के आगे आकर गिरा।

कुर्सी फेंकने वाले की नहीं हो सकी पहचान
मुख्यमंत्री की ओर कुर्सी का टुकड़ा किसने फेंका उसकी पहचान नहीं हो सकी। जबकि, मंच से भी इस बात की जानकारी दी गई। भीड़ को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि सिर्फ ड्रोन मॉनीटरिंग की स्थिति में ही फेंकने वाले की पहचान हो सकती थी। मगर मौके पर ड्रोन नहीं था।

पहले भी कई बार हो चुका है हमला
सीएम नीतिश कुमार पर पहले भी कई बार हमला हो चुका है। सीएम पर वर्ष 2016 में जनता दरबार के दौरान चप्पल से हमला हुआ था। वर्ष 2018 एक कार्यक्रम में सीएम पर चप्पल चलाया गया। इसी वर्ष विकास यात्रा के दौरान बक्सर में पत्थर से हमला किया। वहीं, वर्ष 2020 में मधुबनी में प्याज और कंकड़-पत्थर से हमला हुआ। करीब एक वर्ष पहले पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने सीएम को पीछे से मुक्का जड़ दिया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT