logo

झारखंड में अब इस स्थान बनेगा फोरलेन, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रखी आधारशिला 

nitin11.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड के खूंटी से तुपुदाना तक, खूंटी बाईपास सहित फोरलेन का निर्माण होगा। केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला ऑनलाईन रखी। मौके पर गड़करी ने कहा कि इससे झारखंड में परिवहन की दिशा में आधुनिक संरचनाओं को मजबूती देने में मदद मिलेगी। कहा कि फोरलेन का सीधा मकदस परिवह के साथ क्षेत्र में विकास की गति को बढावा देना है। बता दें गडकरी ने देशभर के लिए लगभग 2500 करोड़ की फोरलेन और राजमार्ग योजनाओं की आधारशिला रविवार को रखी है। इसी में तुपुदाना से लेकर खूंटी तक की फोरलेन परियोजना भी शामिल है। 


क्या होगा फायदा 

परियोजना की ऑनलाइन शुरूआत करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि तुपुदाना से खूंटी तक फोरलेन बन जाने से स्थानीय लोगों को इससे सीधा फायदा होगा। यात्रा में लगने वाला अत्यधिक समय बचेगा और स्थानीय उत्पाद को बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे लोगों की आय बढ़ेगी और रोजगार के दूसरे अवसर भी खुलेंगे। गडकरी ने बताया कि परियोजना में बेरो से खूंटी रोड का चौड़ीकरण और ऊंचीईकरण भी शामिल है। परियोजना का मुख्य क्षेत्र कुंडीबारटोली खंड है। 

अगस्त तक बन जायेगा कांटाटोली फलाई ओवर 


इधर, जुड़को ने कहा है कि कांटाटोली, रांची फ्लाई ओवर का निर्माण अगस्त में पूरा हो जायेगा। बता दें कि निर्माण में हो रही देरी को लेकर आज सीएम चंपाई सोरेन ने जुडको अधिकारियों के साथ 9 मार्च को बैठक की। इसमें सीएम ने कहा कि निर्माण की प्रोग्रेस रिपोर्ट हर सप्ताह दें। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि फ्लाई ओवर के निर्माण में पहले ही काफी विलंब हो चुका है। ऐसे में और विलंब नहीं हो, इस बाबत कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। कहा कि हर सप्ताह रिपोर्ट मिलने से उसकी समीक्षा हो सकेगी। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn